Tikamgarh में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, यूपी तक होती थी सप्लाई

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश पुलिस ने टीकमगढ़ जिले में चल रही एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री कृषि उपकरण बनाने की आड़ में पिस्टल और अन्य हथियार तैयार कर रही थी।

अपराध शाखा ने कुछ दिन पहले एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई पिस्टल की गुणवत्ता इतनी बेहतर थी कि जांच आगे बढ़ाई गई। पूछताछ में पता चला कि हथियार टीकमगढ़ से खरीदा गया था। सुराग के आधार पर पुलिस ने जब फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां हथियार बनाने का पूरा जखीरा मिला।

अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से चार एक ही परिवार से हैं। पुलिस के अनुसार, यह परिवार तीन पीढ़ियों से इस गैरकानूनी धंधे में लिप्त रहा है। जांच के दौरान एक और कृषि उपकरण फैक्ट्री में भी हथियार बनने का राज़ सामने आया।

यह भी पढ़ें…

विधायक के दुर्व्यवहार पर IAS एसोसिएशन का सख्त रुख, सीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां बनने वाली पिस्टलें उच्च कोटि की थीं और इनकी आपूर्ति पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के झांसी समेत अन्य इलाकों तक की जाती थी। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 30 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच रही है कि किन-किन लोगों तक हथियारों की सप्लाई हुई और इसमें और कौन-कौन शामिल रहा।

यह भी पढ़ें…

Ganesh Utsav 2025: जावरा की प्रतिमा ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

Back to top button