Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स, Mridul Tiwari हुए घायल

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जंग छिड़ गई है। वहीं घरवालों को नया कैप्टन भी मिल गया है। चलिए जानते हैं इस बार घर का कैप्टन कौन बना है?

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19’ जब से शुरू हुआ है, तब से लड़ाई-झगड़ा इस शो के हर एपिसोड में देखने को मिल रहा है। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए। इसी वजह से मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) को चोट लग गई। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिल रहा है। वहीं घर के नए कैप्टन का नाम भी सामने आ गया है। प्रोमो देखकर मृदुल के फैंस काफी दुखी नजर आए।

कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की जंग

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, इसमें कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया है। इस टास्क में घर में ड्रीम मशीन रखी गई है। कंटेस्टेंट्स को लाइन में लगकर एक-साथ इस ड्रीम मशीन के पास दौड़कर जाना है और कैप्टन बनने का सपना पूरा करना है। जो भी सदस्य इस टास्क में अंत तक टिका रहेगा वो ही घर का नया कैप्टन बनेगा। वहीं प्रोमो में इस टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच झगड़ा भी देखने को मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

प्रणीत मोरे और जीशान की हुई लड़ाई

वही, आगे प्रणीत मोरे एक कमेंट, ‘मिट्टी का तेल/घासलेट’ को लेकर जीशान से भिड़ जाते हैं। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि क्या ये बात ठीक है? जिस पर सब ने नकार दिया और प्रणीत डिसक्वालीफाई हो गए। इसके बाद जो अपडेट आया, उसने गेम का रुख बदल दिया है, बशीर अली घर के नए कप्तान बन गए हैं। अब देखना होगा, ‘घरवालों की सरकार’ में बशीर घर कैसे संभालते हैं।

ये भी पढ़े-

जब मृदुल तिवारी के फैंस ने उन्हें चोटिल देखा तो काफी दुखी हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मृदुल को खून निकाल दिया। मृदुल भाई बिग बॉस के लिए बहुत शरीफ है। ये लोग इसे चबा जाएंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मृदुल भाई’ और हार्ट इमोजी बनाएं। वहीं कुछ लोगों ने टास्क में बसीर अली की तारीफ की। बताते चलें कि जब कभी बिग बॉस में किसी कंटेस्टेंट को चोट लगती है और कोई और व्यक्ति इसका जिम्मेदार होता है तो उस पर एक्शन लिया जाता है। अब देखना होगा कि अभिषेक बजाज और बसीर अली में से किस तरह एक्शन लिया जाता है।

ये भी पढ़े-

Bijuria: वरुण धवन की फिल्म का पहला गाना ‘बिजुरिया’ जारी, जान्हवी ने बिखेरा हॉटनेस का जलवा

 

 

Back to top button