काशी में पीएम मोदी से मिले मॉरीशस के पीएम रामगुलाम, आपसी सहयोग पर बढ़ाई बातचीत

PM Modi in Varanasi: अपने तीन दिवसीय काशी प्रवास पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने गुरुवार को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा हुई।

गर्मजोशी से हुआ स्वागत
रामगुलाम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने पर उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को जिस गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत मिला, वह अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा, “काशी में उतरने के बाद मैं और मेरी पत्नी दोनों स्वागत से आश्चर्यचकित थे। मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य प्रधानमंत्री को कभी ऐसा सम्मान मिला होगा।”

विकास में भारत की अहम भूमिका
रामगुलाम ने भारत को मॉरीशस की प्रगति और विकास का अहम साझीदार बताते हुए कहा कि भारत ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लगातार मदद दी है। उन्होंने कहा कि भारत की उदार सहायता ने मॉरीशस के लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने विशेष रूप से भारत द्वारा प्रदान किए गए आर्थिक पैकेज और आयुर्वेदिक केंद्र की स्थापना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें…

गाजियाबाद में पूर्णिया स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में आग, टला बड़ा हादसा

कराधान संधि और तकनीकी सहयोग
रामगुलाम ने कहा कि द्विपक्षीय चर्चाओं में दोहरा कराधान बचाव संधि भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि इस पर सुधार की गुंजाइश है और भविष्य में इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने मॉरीशस पुलिस के प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उनके देश को निगरानी क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है और इसके लिए भारत से सहयोग अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें…

UP News: प्रेमिका ने कराया प्रेमी पर एसिड अटैक, शादी ना करने से थी नाराज…

समुद्री सुरक्षा और चागोस मुद्दा
समुद्री सुरक्षा पर जोर देते हुए रामगुलाम ने कहा कि वे चागोस द्वीपसमूह, जिसमें डिएगो गार्सिया भी शामिल है, पर अपना झंडा लगाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें एक जहाज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने जहाज की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने भारत से इसे लेना अधिक उपयुक्त समझा क्योंकि यह प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण होगा।

वैश्विक चुनौतियों पर भी हुई चर्चा
रामगुलाम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ वैश्विक चुनौतियों और सहयोग पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच संबंध केवल इतिहास और भूगोल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा मूल्यों, दृष्टिकोण और स्थायी मित्रता पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें…

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट; PM मोदी के विरोध…

Back to top button