
CM मोहन यादव के Hot Air Balloon में लगी आग, उड़ान से पहले टला बड़ा हादसा…
CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire: मंदसौर में सीएम मोहन यादव बड़े हादसे बच गए. यहां गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट एयर बैलून में आग लग गई. समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने संभाल लिया वरना…
CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire: मध्य प्रदेश में मंदसौर से एक हैरान करना वाली घटना सामने आई है। यहां पर जिस शनिवार सुबह एमपी के सीएम मोहन यादव हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण बैलून नहीं उड़ सका और उसमें उसमे आग लग गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को बाहर निकाला और आग बुझाई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि मंदसौर जिले में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में रात्रि विश्राम के लिए सीएम रूके थे।
हॉट एयर बैलून में लगी आग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में शानिवार सुबह आग लग गई, इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता से आग को बुझाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सीएम मोहन यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचे थे और यहां बोटिंग का लुत्फ उठाया। इसके बाद वह मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के रोमांचकारी सफर पर निकल रहे थे। लेकिन हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बैलून नहीं उड़ सका।
यह भी पढ़ें…
मीका सिंह ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, नशा विरोधी प्रयासों की सराहना
बता दें कि शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में गांधीसागर फारेस्ट रिटीट्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें…
चेकिंग से बचने में नाबालिग ने दौड़ाई कार… 15 जख्मी, बोनट पर लटका पुलिसकर्मी





