‘लव जिहाद’ और यौन शोषण मामले में बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्त हुएं आरोपियों के घर

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में बहुचर्चित ‘लव जिहाद’ और यौन शोषण मामले में शामिल एक गैंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को भोपाल में दो आरोपियों, साद और साहिल के अवैध रूप से बनाए गए घरों पर बुलडोजर चला, जिसके बाद दोनों मकान को पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

ये कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इस गैंग का मास्टरमाइंड फरहान खान अगला निशाना है, जिसके अवैध निर्माण को गिराने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चलने की संभावना है।

क्या है आरोप?
पीड़ितों का दावा है कि कुछ आरोपियों ने हिंदू बनकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए और उनका इस्तेमाल जबरन वसूली के लिए किया।

  • फरहान, साहिल, साद और अन्य पर निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हिंदू छात्राओं का कथित यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण का आरोप है।
  • पीड़ितों का कहना है कि कुछ आरोपियों ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर वसूली के लिए उनका इस्तेमाल किया।
  • आरोपियों ने झूठे प्रेम वादों और भावनात्मक छल से छात्राओं का भरोसा जीतने के बाद उनका यौन शोषण और ब्लैकमेल किया।

यह भी पढ़ें…

CM मोहन यादव के Hot Air Balloon में लगी आग, उड़ान से पहले टला बड़ा हादसा…

बुलडोजर कार्रवाई
एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने कहा कि हमें तीन लोगों के बारे में शिकायतें मिली थीं। हमारी टीम उनमें से दो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। काम लगभग पूरा हो चुका है।

  • आरोपी संचालित क्लब-90 और अन्य अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
  • नगर निगम ने क्लब की लीज रद्द कर दी।
  • फरहान के घर पर फिलहाल कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें…

चेकिंग से बचने में नाबालिग ने दौड़ाई कार… 15 जख्मी, बोनट पर लटका पुलिसकर्मी

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों फरहान खान, साहिल, साद, नबील, अली और अबरार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। फरहान खान इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में दबोच लिया। अब तक इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। सारे आरोपी अलग-अलग काम करते थे और मिलकर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाते थे।

भोपाल प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई दर्शाती है कि शहर में अपराध और शिक्षा संस्थानों में कथित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें…

उज्जैन में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र एक्शन, 11 मकान-दुकान और दो होटल ध्वस्त

Back to top button