PM Modi धार से करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ

PM Modi PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे स्वास्थ्य, पोषण, औद्योगिक विकास और आदिवासी कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान
प्रधानमंत्री मोदी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत करेंगे।

  • यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
  • देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सीएचसी, जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • यह पहल अब तक का महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान मानी जा रही है।
  • नागरिकों को निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे टीबी रोगियों को पोषण, परामर्श और देखभाल उपलब्ध हो सके।

मातृ वंदना योजना और डिजिटल पहल
प्रधानमंत्री एक क्लिक से मातृ वंदना योजना के तहत देश की लगभग 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित करेंगे।
साथ ही, वे ‘सुमन सखी चैटबॉट’ की शुरुआत करेंगे। यह चैटबॉट ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर और सटीक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देगा, जिससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुलभ होगी।

सिकल सेल एनीमिया और आदिवासी विकास
सिकल सेल एनीमिया से लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री राज्य के लिए एक करोड़वां सिकल सेल स्क्रीनिंग और परामर्श कार्ड वितरित करेंगे।
इसके साथ ही, वे मध्य प्रदेश के लिए ‘आदि सेवा पर्व’ का शुभारंभ करेंगे।

  • यह पहल आदिवासी गौरव और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक होगी।
  • इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • जनजातीय ग्राम कार्य योजना और जनजातीय ग्राम विजन 2030 के माध्यम से प्रत्येक गांव के लिए दीर्घकालिक विकास रोडमैप तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

‘लव जिहाद’ और यौन शोषण मामले में बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्त हुएं आरोपियों के घर

पीएम मित्र पार्क से औद्योगिक विकास को गति
प्रधानमंत्री मोदी अपने 5एफ विजन – खेत से रेशा, रेशा से कारखाना, कारखाना से फैशन और फैशन से विदेश – को आगे बढ़ाते हुए धार में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे।

  • यह पार्क 2,150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला होगा।
  • इसमें कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र और आधुनिक सड़कें जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।
  • यह कपास उत्पादकों को बेहतर मूल्य दिलाएगा और उनकी आय में वृद्धि करेगा।
  • विभिन्न कंपनियों ने यहां 23,140 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
  • अनुमान है कि इससे 3 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

CM मोहन यादव के Hot Air Balloon में लगी आग, उड़ान से पहले टला बड़ा हादसा…

महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष जोर
पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए प्रधानमंत्री राज्य की ‘एक बगिया मां के नाम’ पहल की भी शुरुआत करेंगे।

इस पहल के तहत मध्य प्रदेश में 10,000 से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए ‘मां की बगिया’ विकसित करेंगी। प्रधानमंत्री एक महिला लाभार्थी को पौधा भेंट करके इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह दौरा प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, पोषण, आदिवासी कल्याण, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसका असर मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश पर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

चेकिंग से बचने में नाबालिग ने दौड़ाई कार… 15 जख्मी, बोनट पर लटका पुलिसकर्मी

Back to top button