
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, राष्ट्रपति व शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को पूरे देश में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की।
राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आपने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें और राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुँचाएँ।
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2025
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की शुभकामनाएँ
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएँ। आपके कुशल नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। मातृभूमि के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
संसदीय क्षेत्र कोटा में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में शामिल हुआ। सेवा पखवाड़े में देशभर के करोड़ों नागरिक सेवाभाव से जुड़ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री जी के जीवन से मिली प्रेरणा का प्रतीक है। इसी क्रम… pic.twitter.com/77PMguc0Zn
— Om Birla (@ombirlakota) September 17, 2025
गृह मंत्री अमित शाह का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र बना है। उन्होंने लिखा- अंतरिक्ष में चांद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका की गहराइयों तक, पीएम मोदी ने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। स्वदेशी कोविड वैक्सीन, रक्षा प्रणाली, स्टार्टअप्स और इनोवेशन से लेकर किसानों की फसलों को उचित मूल्य दिलाने और मैन्युफैक्चरिंग मिशन तक, मोदीजी हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं।
संसदीय क्षेत्र कोटा में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में शामिल हुआ। सेवा पखवाड़े में देशभर के करोड़ों नागरिक सेवाभाव से जुड़ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री जी के जीवन से मिली प्रेरणा का प्रतीक है। इसी क्रम… pic.twitter.com/77PMguc0Zn
— Om Birla (@ombirlakota) September 17, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। उन्होंने विश्व पटल पर भारत की ताकत और सम्मान बढ़ाया है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मिसाल है।
कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो इतिहास की दिशा तय कर देते हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से जुड़ा मेरा पहला अनुभव भी ऐसा ही था।झाँसी में उनके भाषण में मैंने भविष्य के नेतृत्व की चमक देखी थी। अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण, गहन ज्ञान और हर चुनौती को स्वीकार करने का साहस, यही… pic.twitter.com/XVc1kLy4Hf
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2025
यह भी पढ़ें…
PM मोदी का 75 वां जन्मदिन, राहुल गांधी ने एक लाइन में यूं दी बधाई…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अपील
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने देशवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने में शामिल हों। उन्होंने कहा:
“प्रधानमंत्री का परिवर्तनकारी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में दीर्घकालिक योगदान की कामना करता हूँ।”
Join the nation in conveying best wishes to Prime Minister @narendramodi ji on his birthday.
His transformative leadership and firm resolve to build an Atmanirbhar, Sammridh and #ViksitBharat serves as an inspiration.
Wish him good health and many more years in the service of…
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 17, 2025
यह भी पढ़ें…
त्योहारी सीजन से पहले मदर डेयरी का तोहफ़ा, दूध और आइसक्रीम हुई सस्ती
धर्मेंद्र प्रधान का संदेश
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.5 करोड़ ओडिया भाइयों और बहनों की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आज सैनिक स्कूल, संबलपुर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया और प्रिय विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्ष लगाए।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आज पूरे ओडिशा में 75 लाख वृक्ष रोपने का लक्ष्य है। सभी से, विशेषकर… pic.twitter.com/Tl8JIlASqR
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 17, 2025
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन इस बार भी विकसित भारत और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके योगदान पर केंद्रित रहा। देशभर से लाखों लोग उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं और उनके नेतृत्व को नए भारत की प्रेरक शक्ति मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें…





