
Lucknow News: सनकी पति ने गर्भवती पत्नी को बांके से काट डाला, मां पर भी किया हमला
Lucknow News:यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। युवक ने बांके से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। बहू को बचाने आई मां पर भी हमला कर उसके हाथ काट दिए।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनकी पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला है। कातिल पति ने मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से अपनी गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह देख युवक की बहन चांदनी चीखते हुए घर के बाहर भाग भागी। लोगों ने किसी तरह युवक को काबू में करके रस्सी से बांधा और पुलिस को सूचना दी. शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़ पड़े।
गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला
बाराबंकी का रहने वाला अंकुर लगभग दो महीने से गुडंबा में पत्नी नीलम, मां फूलमती और अन्य परिवारजन के साथ किराये पर रह कर मजदूरी करता था। बुधवार की शाम विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर घर में भंडारा चल रहा था। इसी बीच अंकुर की मां और पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्से में अंकुर ने पास ही रखा बांका उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। बचाने के लिए मां फूलमती दौड़ी तो आरोपित ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें…
Gorakhpur में NEET छात्र की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, गो तस्करी में जा चुका है जेल
शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़ पड़े। अंकुर के हाथ में बांका देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और पास में खंभे में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने नाजुक हालत में दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। बताया जा रहा है कि आरोपी सनकी स्वभाव का बेहद गुस्सैल किस्म का है। इस मामले में जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें…
Disha Patni के घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, सीसीटीवी फुटेज वायरल
इलाज के दौरान नीलम को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंकुर से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें…
मुरादाबाद में ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत मुठभेड़, चार घायल और एक गिरफ्तार





