
मुरादाबाद में ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत मुठभेड़, चार घायल और एक गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत पुलिस और गो तस्करों के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से चार आरोपी घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पहली मुठभेड़ पाकबड़ा थाना क्षेत्र के डूंगरपुर रोड पर हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में पशु तस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे सद्दाम और कल्लू घायल हो गए। उन्हें पकड़ लिया गया।
दूसरी मुठभेड़ भोजपुर थाना क्षेत्र के अमीरपुर जंगल में हुई, जिसमें सद्दाम और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। इसी इलाके से हसनैन को भी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
रफ्तार बनी काल; बेकाबू कार ने सड़क किनारे लोगों को कुचला, 3 की मौत, 1 गंभीर
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मवेशी, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, चार अवैध तमंचे और एक बाइक बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आईएएनएस से कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपीयों से पूछताछ जारी है और उनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। पुलिस कई दिनों से इस गिरोह की तलाश कर रही थी और अब पूरी चेन को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
इंडियन बैंक में दिवंगत युवाओं को 2 मिनट का मौन, अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये कब से गोकशी की घटनाओं में शामिल थे। ऑपरेशन गोकशी क्लीन के तहत यह कार्रवाई जिले में मवेशी तस्करी और अवैध गोकशी पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
यह भी पढ़ें…





