Monsoon: UP में एक बार फिर मानसून मचाएगा तांडव, होगी मूसलधार बारिश

Monsoon is active again in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रतापगढ़ समेत आठ जिलों में बहुत भारी और लखनऊ समेत 30 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Monsoon is active again in UP: उत्तर प्रदेश में सितम्बर एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश भारी बारिश की सम्भावना है, जबकि राजधानी लखनऊ समेत वेस्ट यूपी में भी एक दो जिलों में बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 18 से 22 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

यहां होगी भारी बारिश

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और बलिया में आज अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

संभल समेत 22 जिलों में यलो अलर्ट

यूपी के 22 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में कई जगहों पर मूसलधार बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और बिजली गिरने से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी लखनऊ और आसपास का मौसम

लखनऊ समेत उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और संत रविदास नगर में भी अगले पांच दिनों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भी बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

Agra News: पति ने 20 फीट ऊंचे पुल से पत्नी को दिया धक्का, नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी…

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 और 19 सितंबर को पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, 20, 21 और 22 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: सनकी पति ने गर्भवती पत्नी को बांके से काट डाला, मां पर भी किया हमला

Back to top button