
CM Yogi ने लॉन्च किया ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को बड़ी राहत
UP News: शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ ने उत्तर प्रदेश के बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। बुधवार को हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुकसेलर के पास पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि घटे हुए जीएसटी रेट्स से आम उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।
त्योहारों के सीजन में राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। इसी तरह, ज्यादातर घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ जीरो या 5 प्रतिशत के दायरे में लाई गई हैं। 33 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं को भी पूरी तरह से जीएसटी से मुक्त किया गया है।
इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है, साथ ही बाजार की खपत बढ़कर उत्पादन और रोजगार सृजन में वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें…
Prayagraj: SRN हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों की भर्ती ठप्प…
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूती
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य है और इस रिफॉर्म से राज्य की अर्थव्यवस्था को विशेष मजबूती मिलेगी। उन्होंने जीएसटी संग्रह के आंकड़े साझा किए:
- देश: 7 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ तक
- यूपी: 49 हजार करोड़ से बढ़कर 1.15 लाख करोड़ से ऊपर
यह भी पढ़ें…
मिर्जापुर की बिरहा गायिका को पुलिस ने दबोचा, मां दुर्गा पर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो
महंगाई से राहत और बाजार संवाद
हजरतगंज मार्केट में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मुलाकात के दौरान, सीएम योगी ने जीएसटी रिफॉर्म से संबंधित पम्पलेट और बैनर वितरित किए और दुकानदारों तथा ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह रिफॉर्म भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक हैं और महंगाई से राहत देने में मदद करेंगे।
इस कदम से न केवल त्योहारों के सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली है, बल्कि यूपी में बाजार की मजबूती और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
यह भी पढ़ें…





