
मत्स्य पालन में मिसाल बनी जौनपुर की मीरा सिंह… मिशन शक्ति से सशक्त हो रहीं महिला
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान ने एक मजबूत आधार तैयार किया है। इसी अभियान की सफलता का उदाहरण हैं जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के ग्राम बुढ़ूपुर की मीरा सिंह, जिन्होंने सीमित संसाधनों से मत्स्य पालन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
सीमित संसाधनों से बड़ी उपलब्धि
मीरा सिंह ने 2020-21 में केवल एक एकड़ जमीन से मत्स्य पालन शुरू किया था। वर्तमान में उनका मत्स्य पालन 25 एकड़ तक फैल चुका है। इस प्रयास से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, बल्कि यह गांव की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।
मिशन शक्ति और नीली क्रांति का योगदान
मीरा को योगी सरकार की मिशन शक्ति और नीली क्रांति योजनाओं के तहत 15 लाख रुपये का अनुदान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण मिला। उनके वार्षिक मत्स्य उत्पादन अब 1400 कुंतल तक पहुंच गया है। इससे वे 10 से अधिक लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। शुरुआत में मीरा और उनके पति जैनेंद्र सिंह ने केवल प्रति हेक्टेयर 20 कुंतल उत्पादन के साथ मत्स्य पालन शुरू किया था।
वैज्ञानिक प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता का महत्व
मीरा का कहना है कि प्रारंभ में उन्होंने केवल एक एकड़ में प्रयोग किया था। सरकार ने उन्हें बीज, वैज्ञानिक तकनीक और बाजार से जोड़ा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। आज उनके तालाबों में 1250 कुंतल पंगेशियस, 60 कुंतल रोहू, 60 कुंतल भाकुर और 30 कुंतल मृगल मछलियां पैदा होती हैं।
महिलाओं के लिए प्रेरणा और आर्थिक स्वतंत्रता
मीरा की सफलता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। मिशन शक्ति ने उन्हें आत्मरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दिया। वे तालाबों से मछली और बीज आसपास के गांवों में सप्लाई करती हैं, जिससे स्थानीय किसानों को भी लाभ हुआ।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में ऑनर किलिंग से दहशत; बहन के प्रेमी को घर बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला…
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान
मीरा ने 10 से अधिक लोगों को रोजगार देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया है। मिशन शक्ति के प्रशिक्षण और संसाधन मिलने से उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध और असुरक्षा से बचाव में भी मददगार साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें…
आज़म खान की रिहाई के बाद बोलें अखिलेश… सरकार बनते ही वापस होंगे सभी मुक़दमे
स्वावलंबन की नई पीढ़ी तैयार कर रही मीरा
आज मीरा अन्य महिलाओं को मत्स्य पालन सिखा रही हैं, जिससे स्वावलंबन की नई पीढ़ी तैयार हो रही है। उनका मानना है कि हर महिला अपनी मेहनत और प्रयास से आगे बढ़े और सुरक्षित, सम्मानित जीवन जी सके।
यह भी पढ़ें…





