
UP News: बच्चे के मुंह में फटा पटाखा, धमाके के साथ दर्दनाक मौत
Banda News: UP के बांदा जिले में दशहरा पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। सड़क किनारे एक पटाखे के फटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ोखर खुर्द गांव है। इस गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 8 साल के मासूम आकाश के मुंह में पटाखा फट गया और उसकी मौत हो गई. बच्चा अपने बड़े भाई सूरज (10) के साथ पटाखा जलाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पटाखा जला नहीं. फिर बच्चा पटाखे को मुंह में रखकर चबाने लगा. इसी बीच, मुंह में ही पटाखा ब्लास्ट कर गया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 9 वर्षीय सूरज और उसका 6 वर्षीय छोटा भाई आकाश देवी विसर्जन के बाद सड़क किनारे पड़े पटाखों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में आकाश ने एक पटाखा उठा लिया। अचानक पटाखे में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आकाश का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में सूरज को भी गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तत्काल दोनों बच्चों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया, लेकिन परिजन कानपुर ले जाने की व्यवस्था कर पाते, उससे पहले ही आकाश ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: पारा में DJ पर गाने को लेकर बवाल, नशे में धुत युवकों ने किया पथराव
भाई की हालत नाजुक
वहीं, सूरज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सड़क पर पटाखे कहां से आए। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और हर तरफ शोक की लहर छा गई है।
ये भी पढ़े-
UP Rain Alert: लखनऊ समेत यहां होगी घनघोर बारिश, मौसम का खतरनाक अलर्ट





