
Lucknow News: गोमती नगर में डिप्टी CM के स्टाफ पर जानलेवा हमला, बेटी से अभद्रता
Lucknow News: कर्मचारी रविंद्र शुक्ला का आरोप है कि उनकी कार में दूसरी कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया गया।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सनसनीखेज वारदात हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी रवींद्र शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ। नशे में धुत युवक ने उनकी कार को टक्कर मारी। आरोप है कि हमलवारों ने धमकियां देते हुए रॉड से हमला कर दिया है। उनकी बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने की बात कही जा रही है। मामला उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यालय के कर्मचारी से जुड़ा होने के नाते पुलिस सख्त हो गई है।
वारदात की पूरी कहानी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना गोमती नगर विस्तार इलाके में घटी। रविन्द्र शुक्ला अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी दो-तीन गाड़ियों से आए हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर घसीट लिया। लाठी-डंडों और मुक्कों से उनकी पिटाई की गई। बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही उनकी बेटी से भी अभद्रता की गई। बदमाश लगातार धमकियां देते रहे और दादागिरी का प्रदर्शन करते रहे।
ये भी पढ़े-
UP News: बच्चे के मुंह में फटा पटाखा, धमाके के साथ दर्दनाक मौत
रवींद्र शुक्ला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा किया और आरोपी के घर कौशलपुरी, खरगापुर पहुंच गए। वहां आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद हिंसक होकर हमला बोल दिया।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: पारा में DJ पर गाने को लेकर बवाल, नशे में धुत युवकों ने किया पथराव
राजधानी के पॉश इलाके में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। गोमती नगर विस्तार हमेशा से वीआईपी और संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बावजूद इसके, हमलावरों ने बेखौफ होकर हमला किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस की गश्त और तत्काल कार्रवाई को लेकर भी लोगों में नाराज़गी है। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिस को आने में काफी समय लगा।
ये भी पढ़े-
UP Rain Alert: लखनऊ समेत यहां होगी घनघोर बारिश, मौसम का खतरनाक अलर्ट





