
IND vs WI 1st Test: भारत की पकड़ मजबूत, जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की दरकार
IND vs WI 1st Test: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। मुकाबले के तीसरे दिन 448/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित करने के बाद टीम इंडिया लंच ब्रेक तक जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है।
IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दो दिन टीम इंडिया के नाम रहे। अब अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है। वहीं, वेस्टइंडीज मैच में वापसी करने की कोशिश कर रही है। वेस्टइंडीज ने 33 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं।
भारत की पहली पारी
पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 36 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए। साई सुदर्शन 7 रन जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 190 गेंदों पर शतक पूरा किया और वो 125 के स्कोर पर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने भी शतक 168 गेंदों पर पूरा किया।
भारत की पकड़ मजबूत
फिलहाल भारत के पास पहली पारी के आधार पर 220 रन की शानदार बढ़त है। दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने महज 12 के स्कोर पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम संभल नहीं सकी। जॉन कैंपबेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग 5 रन ही बना सके। कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप 1-1 रन बनाकर चलते बने।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़े-
IND vs WI 1st Test: केएल राहुल ने तोड़ा विराट-रोहित का रिकॉर्ड, टेस्ट में किया कमाल
जवाब में भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 448 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) ने शतकीय पारियां खेलीं। अगले दिन टीम ने पारी घोषित कर दी और इसी के साथ तीसरे दिन का पहला ओवर खेलने के लिए वेस्टइंडीज की टीम मैदान पर उतरी।
ये भी पढ़े-
Meerabai Chanu ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अगला मैच दिल्ली में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा।





