
Ind Vs Aus: शुभमन गिल बने वनडे के कप्तान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ind Vs Aus Squad Announcement: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। इससे पहले सूत्रों से जानकारी मिली है कि सेलेक्शन कमेटी की बैठक में रोहित शर्मा को नहीं बुलाया गया है।
Ind Vs Aus Squad Announcement: सीनियर मेंस चयन समिति ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की आगामी सीरीज के लिए भारत की टीम का एलान किया है। वनडे में एक नए युग की शुरुआत हुई। रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तान नियुक्त किया है। वहीं श्रेयस अय्यर को उनका उपकप्तान बनाया गया है। टी20 में सूर्या ही कप्तानी करेंगे। बैठक से पहले खबरें आ रही थी कि कप्तान रोहित शर्मा को इस बैठक के लिए नहीं बुलाया गया है। आमतौर पर सेलेक्शन कमेटी की बैठक में कप्तान मौजूद रहते थे, लेकिन इस बार नहीं बुलाया गया था।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (VC), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
हार्दिक और ऋषभ चोटिल
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत उपलब्ध नहीं हैं. हार्दिक को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी जबकि पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। वर्कलोड मैनेजमेंट एक प्रमुख चिंता का विषय बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह को हाल ही में एशिया कप और टेस्ट के वर्कलोड को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से आराम दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े-
IND vs WI 1st Test: भारत की पकड़ मजबूत, जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की दरकार
बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा वनडे नहीं खेलने हैं और हमें अगले कप्तान को पर्याप्त समय देना होगा.
ये भी पढ़े-
Meerabai Chanu ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी धूम मचाते हुए करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा किया था। भारतीय टीम को हालांकि टेस्ट में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाना और फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सरेंडर करना रोहित शर्मा के खिलाफ गया। बीजीटी के दौरान आखिरी मैच में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर कर लिया था।





