
UP News: पत्नी बॉयफ्रेंड संग हो गई फरार….,पति ने 4 बच्चों संग नदी में लगाई छलांग
Shamli News: कैराना में, पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने पर पति सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदने का निर्णय लिया। उसने वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा।
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना में पत्नी की बेवफाई से परेशान मोहल्ला खेल कला निवासी मजदूर सलमान (38) ने अपनी बेटी महक(12), शिफा(5), बेटे आयान(3) और आठ माह की बेटी इनायशा के साथ शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे यमुना में छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले मजदूर ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेज दी, जिसमें आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया।
चार बच्चों के साथ नदी में कूदा युवक
कूदने से पहले उसने वीडियो बनाई जिसमें सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सात माह से उसका जीवन नर्क बना दिया है। यह भी कहा कि उसकी मौत और बच्चों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे। उक्त तीन वीडियो बनाकर सलमान ने अपनी बहन गुलिस्ता को शुक्रवार दोपहर में भेजे लेकिन वह इसे देख नहीं पाई। शनिवार को वीडियो ध्यान से देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी यमुना पुल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति चार बच्चों के साथ पुल से नदी में कूदा था।
ये भी पढ़े-
UP: बरेली हिंसा पर सियासी बवाल, सपा नेताओं को पुलिस ने रोका; कुछ हाउस अरेस्ट
सीओ श्याम सिंह, कैराना पुलिस एवं एसडीएम घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने यमुना में डूबे चार बच्चे एवं उनके पिता की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए, लेकिन 11 बजे तक कोई सर्च अभियान नहीं चलाया गया।
वीडियो में सलमान रोते हुए कह रहा है–– “महक बेटा, हम सब मर जाएंगे। हमारी मौत के जिम्मेदार तुम्हारी अम्मी और उनके साथी हैं। सात माह से उन्होंने हमारा जीना हराम कर रखा है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। सरकार या किसी और से कोई उम्मीद नहीं है। मैं चाहता हूं कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती न करे।”
ये भी पढ़े-
यूपी में “शक्ति” तूफान का तांडव; 48 घंटे बंपर बारिश का अलर्ट जारी





