
Lucknow News: नगर निगम ने सील किया सहारा सिटी, बाहर तैनात है भारी फोर्स
Sahara City: यूपी की राजधानी लखनऊ में सहारा शहर में सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल के साथ नगर निगम का ऑपरेशन जारी है। अब तक 3 गेट पूरी तरह सील किए जा चुके हैं।
Sahara City: लखनऊ नगर निगम ने आखिरकार सहारा शहर को सोमवार को सील कर दिया। सुब्रतो राय की कोठी पर भी ताला लगा दिया गया। सहारा शहर को सील करने के दौरान नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस फोर्स बल के साथ पहुंची. विरोध कर रहे कर्मचारियों ने कहा पहले अंदर वालों को बाहर करो तब हम जाएंगे। यहां अब भी कई परिवार अंदर हैं, उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। विरोध कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि पहले अंदरवालों को बाहर निकालो। तब हम यहां से जाएंगे। अब भी यहां कई परिवार अंदर हैं।
भारी पुलिस बल और पीएसी बल मौजूद
सीलिंग के दौरान सहारा के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पहले अंदर मौजूद परिवारों को बाहर निकाला जाए। यह मामला 1997 में लीड डीड रद्द होने के बाद से कोर्ट में था। 1 अक्टूबर को भी सीलिंग का प्रयास किया गया था, लेकिन तब सहारा के प्रतिनिधियों ने तीन दिन का समय मांगा था। यह समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। सीलिंग के समय भारी पुलिस बल और पीएसी बल मौजूद रहा।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: KGMU परिसर में अवैध बस्ती ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन से कई परिवार बेघर
नगर निगम की टीम से कहा कि सहारा सिटी में कई परिवार अब भी रह रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। कई दिनों से कर्मचारी सहारा सिटी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि यहां रहने वाले परिवारों को पहले बाहर निकाला जाए, तभी वे यहां से जाएंगे।
ये भी पढ़े-





