
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले-पूरी तरह से स्वस्थ…, ब्रेन हेमरेज की आई थी खबर
Dinesh Pratap Singh: योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खुद को स्वस्थ होने का दावा किया। उन्होंने X पर लिखा- मैं स्वस्थ हूं। यह बात सही है कि मुझे थोड़ा सा उपचार और शांतिपूर्ण वातावरण की जरूरत थी.
Dinesh Pratap Singh: योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात नींद की दवा लेने के बाद सोए थे। सुबह उठे तो उन्हें उठने और चलने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने MRI जांच की, जिसमें ब्रेन हेमरेज सामने आया। इसका असर उनके एक हाथ और एक पैर पर देखा गया। रिवारिक सूत्रों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। हलाकि अब उन्होंने खुद को स्वस्थ होने का दावा किया है.
दिनेश प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर दी जानकारी
हलाकि अब इस मामले पर खुद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खुद को स्वस्थ होने का दावा किया। उन्होंने X पर लिखा- मैं स्वस्थ हूं। यह बात सही है कि मुझे थोड़ा सा उपचार और शांतिपूर्ण वातावरण की जरूरत थी, इसलिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी देखरेख में मेरा इलाज करवा रहे है.
अपने प्रातःस्मरणीय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों से विनम्रतापूर्वक आग्रह है —
मैं स्वस्थ ही नहीं, पूर्णतः स्वस्थ हूं। आप सब बिल्कुल चिंता न करें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।यह बात सही है कि मुझे थोड़ा सा उपचार, वह भी शांतिपूर्ण वातावरण में आवश्यक था। इसलिए यशस्वी… pic.twitter.com/8wNfnZMDkM
— Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) October 7, 2025
ये भी पढ़े –
लखनऊ का ‘कातिल’ बेटा… ऑनलाइन गेम की लत में कर दी मां की हत्या
पहले कांग्रेस के पूर्व MLC दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए, इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन्हें घेरा। राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान भी वह चर्चा में रहे और पुलिस से विवाद हुआ। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पत्र भी लिखा था।
ये भी पढ़े –





