लखनऊ का ‘कातिल’ बेटा… ऑनलाइन गेम की लत में कर दी मां की हत्या

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई इलाके में रेनू यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग के कर्ज में डूबे बेटे निखिल ने ही मां की हत्या की थी.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में रायबरेली रोड कल्ली पच्शिम के बाबू खेड़ा गाव में डेयरी संचालक रमेश की पत्नी रेनू का कत्ल उसके बेटे निखिल ने किया था। लखनऊ में मां की हत्या करके घर से भागे बेटे को पुलिस ने फतेहपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या के 3 दिन बाद रविवार (5 अक्टूबर) को प्रयागराज में ट्रेस हुआ था। सोमवार को पुलिस उसे लेकर लखनऊ पहुंची। यहां हत्याकांड का खुलासा किया। ऑनलाइन गेम के लती बेटे के सामने मां चीखती और गिड़गिड़ाती रही,  लेकिन वह पेचकस से गर्दन गोदता रहा। खुलासे के बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार हो गया है।

लोन चुकता करने के लिए कर दी माँ की हत्या

निखिल एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसमें वह करीब 50 लाख रुपये हारा था। कुछ रुपये ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोन लिया था। लोन चुकता करने के लिए वह तीन अक्टूबर की शाम घर से जेवर चोरी कर रहा था। इस बीच मां आ गई। उसे लगा मां ने देख लिया है। इसके बाद महिला चीखती और गिड़गिड़ती रही घर पेचकश लेकर वह दरिंदा मां पर टूट पड़ा, ताबड़तोड़ प्रहार कर गर्दन गोद डाली। सिलेंडर सिर पर दे मारा। मां की हत्या कर जेवर लेकर बाइक से भाग निकला था।

ये भी पढ़े-

UP News: ‘नागिन बन जाती है पत्नी…’, सीतापुर में युवक ने DM से लगाई गुहार

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक मां की हत्या करने के बाद निखिल पिता की बाइक लेकर और बैग में जेवर रखकर भागा था। वह कैंटोमेंट के रास्ते चारबाग पहुंचा। वहां बाइक खड़ी की फिर त्रिवेणी एक्सप्रेस से भाग गया था। आरोपी निखिल को  फतेहपुर जनपद के सलतानपुर बहेरा अल्लीपुर औरम्हा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: नगर निगम ने सील किया सहारा सिटी, बाहर तैनात है भारी फोर्स

पूछताछ में उसने मां की हत्या की बात स्वीकार की है। निखिल बीए की पढ़ाई कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। करीब एक साल से वह गेम खेल रहा था। गेम और सट्टे में करीब वह 50 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर चुका था। निखिल के मुताबिक वह गेम पर सट्टा लगाता था।

ये भी पढ़े-

Back to top button