श्मशान से गायब हो जा रहीं अस्थियां… तंत्र-मंत्र की दस्तक से कांपा बागपत

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है. यहां श्मशान घाट से अस्थियों के गायब होने का मामला सामने आया है. इस तरह की घटना से हर कोई चौंका हुआ है.

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के हिम्मतपुर सुजती गांव में रविवार की रात श्मशान घाट से एक शख्स की अस्थियां गायब होने से सनसनी फैल गई. गांव वालों को ये मामला किसी तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ लग रहा है. इसकी वजह यह है कि चिता के पास दो उपले और जला हुआ दीया मिला है. ग्रामीण इस रहस्यमय घटना को लेकर चिंतित हैं और कई लोग इसे अशुभ संकेत मान रहे हैं.

तांत्रिक क्रिया की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि अस्थियों के गायब होने का सिलसिला पिछले 7-8 महीनों से चल रहा है। वे मानते हैं कि कोई तांत्रिक या ओझा श्मशान में रात के अंधेरे में आकर जलती या बुझती चिताओं से अस्थियां निकालकर तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल कर रहा है। हाल ही में एक अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन अस्थियां लेने पहुंचे, तो वहां एक दीपक और दो उपले जलते हुए मिले, जिससे साफ संकेत मिला कि वहां कोई तांत्रिक क्रिया की गई थी। चिता की लकड़ियां भी अधजली थीं और कुछ अस्थियां गायब थीं।

गांव वालों ने शुरू किया पहरा, फिर भी नहीं रुक रही घटनाएं
घटनाओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने रात में श्मशान पर पहरा देना शुरू किया है। कई बार गांव के लोगों ने समूह बनाकर रातें जागकर गुजारीं, लेकिन हर बार सुबह कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर मिलती है — जैसे चिता से छेड़छाड़ या अस्थियों का कम होना। ग्राम प्रधान ने भी माना कि अब तक इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था, लेकिन अब जब मामले सामने आ रहे हैं, तो अधिकारियों से मिलकर जांच की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़े-

UP News: ‘नागिन बन जाती है पत्नी…’, सीतापुर में युवक ने DM से लगाई गुहार

गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि पहले भी कई बार अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब पाई गई थीं, लेकिन तब लोगों ने ज्यादा गौर नहीं किया। अब जब यह लगातार हो रहा है, तो डर और शंका दोनों बढ़ गई है। उनका मानना है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि तांत्रिक गतिविधियों का हिस्सा हो सकता है।

ये भी पढ़े-

बिरयानी व मछली फ्राई पर बिगड़ी बात, मनपसंद खाना न मिलने पर टूटी सगाई

Back to top button