बिरयानी व मछली फ्राई पर बवाल, मनपसंद खाने पर टूटी सगाई…

Hapur News: मनपसंद खाने में बिरयानी और फिश फ्राई न मिलने पर दूल्हे ने सगाई तोड़ दी। वधू पक्ष ने काफी मान-मनोव्वल किया लेकिन वर पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में एक मामूली सी बात ने सगाई का माहौल बदल कर रख दिया। सगाई समारोह में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया, जबकि 17 अक्तूबर को अठसैनी से बारात आनी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला।

मटन बिरयानी व मछली फ्राई पर बवाल 

लड़की के पिता के अनुसार 17 अक्तूबर को उनकी पुत्री की बारात गांव अठसैनी से गांव गोंदी आनी थी। रविवार की शाम को लाल खत और गाई का कार्यक्रम था। गांव अठसैनी निवासी लड़का पक्ष से करीब 40 लोग उनके गांव गोंदी में आयोजित समारोह में आए थे। लड़का पक्ष ने समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई की मांग की। समारोह में दोनों व्यंजन न मिलने पर वह भड़क गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया।

बुलानी पड़ी पुलिस

विवाद की सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी गांव से करीब 40 लोग सगाई समारोह में आए थे। खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और देर रात आपसी समझौता कराया गया।

ये भी पढ़े-

UP News: ‘नागिन बन जाती है पत्नी…’, सीतापुर में युवक ने DM से लगाई गुहार

बताया जा रहा है कि इकरा परवीन की बारात 17 अक्टूबर को गांव अठसैनी से आनी थी। सगाई के बाद तैयारी जोरों पर थी, लेकिन अब यह विवाद रिश्ते पर सवाल खड़ा कर गया है। खाने को लेकर सगाई टूटने का यह मामला पूरे हापुड़ जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि केवल मछली फ्राई और मटन बिरयानी न मिलने पर शादी जैसा रिश्ता टूट गया।

ये भी पढ़े-

लखनऊ का ‘कातिल’ बेटा… ऑनलाइन गेम की लत में कर दी मां की हत्या

विवाद की सूचना लड़की पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

ये भी पढ़े-

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले-पूरी तरह से स्वस्थ…, ब्रेन हेमरेज की आई थी खबर

Back to top button