
IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड की बौछार, ब्रेडमैन की लिस्ट में हुए शामिल
Yashasvi Jaiswal India vs West Indies, 2nd Test: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया। यह जायसवाल के टेस्ट करियर का 7वां शतक रहा।
Yashasvi Jaiswal India vs West Indies, 2nd Test: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले की पहली पारी में बेहतरीन शतक लगा के ने कमाल कर दिया है.ओपनर बैटर के करियर का सातवां टेस्ट शतक है. इसके साथ ही वो सचिन तेंदुलकर, सर गैरी सोबर्स और सर डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल हो गए। यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने 145 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ जायसवाल ने दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है।
डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल
यह जायसवाल के टेस्ट करियर का 7वां शतक है। 24 साल की उम्र से पहले सात टेस्ट शतक लगाकर उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और सर डॉन ब्रैडमैन जैसे महान खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में प्रवेश किया है। इस उम्र में केवल तीन खिलाड़ियों ने उनसे अधिक टेस्ट शतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने 12 शतक, भारत के सचिन तेंदुलकर ने 11 शतक और वेस्टइंडीज के गारफील्ड सोबर्स ने नौ शतक बनाए थे।
इन दिग्गजों की बराबरी की
जायसवाल अब जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलिस्टेयर कुक और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों के साथ सात-सात शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। वहीं अगर भारत के लिए 24 से पहले की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने की बात करें तो जायसवाल इस लिस्ट में रवि शास्त्री (5), दिलीप वेंगसरकर (5) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (4) से आगे हैं।
ये भी पढ़े-
IND vs WI 2nd Test: लंच ब्रेक तक भारत ने खोया विकेट, अर्धशतक के करीब यशस्वी
बात मैच की करें तो टीम इंडिया ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. यशस्वी के साथ मिलकर केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 236 रन बना लिए हैं. यशस्वी 120 और साई सुदर्शन 78 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ये भी पढ़े-
रोहित-कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय… , शुभमन गिल ने अटकलों पर लगाया विराम





