
UP News: लखनऊ में PM मित्र पार्क बनवा रही सरकार, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
UP News: लखनऊ में पीएम मित्र पार्क 1100 एकड़ में बन रहा है. यहां कपड़े से जुड़ी सभी सुविधाएं एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. इसके अलावा संत कबीरदास के नाम पर 10 स्थानों पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
UP News: लखनऊ में बन रहे पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क के विकासकर्ता के चुनाव को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है, जिससे परियोजना में देरी हो सकती है। केंद्र सरकार की 49% और राज्य सरकार की 51% हिस्सेदारी है। पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य से 1,86,059 करोड़ रुपये की वस्तुओं का निर्यात हुआ था। पार्क में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है, जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा संत कबीरदास के नाम पर 10 स्थानों पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं जो वस्त्र उद्योग से जुड़े नौजवानों को प्रशिक्षण देंगे।
रेडिमेड गारमेंट्स की दुनिया में मांग
सीएम योगी ने आने वाले समय को रोजगार सृजन का बताते हुए कहा कि कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार की संभावना वस्त्र उद्योग में है. उन्होंने कहा कि रेडिमेड गारमेंट्स की दुनिया में काफी मांग है. उन्होंने एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP) योजना का जिक्र किया जिसके कारण वाराणसी, भदोही, और लखनऊ जैसे जिलों को वैश्विक पहचान मिली है. सीएम ने कहा ‘कपड़ा यहां की महिलाएं बनाएंगी. लेकिन उसे पूरी दुनिया पहनेगी.’
अलीगंज में बनेगा इंडोर गेम व जिमखाना
राजधानी के अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ, प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में इंडोर गेम (बैडमिंटन कोर्ट सहित) भवन और जिमखाना के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है।
इस परियोजना पर छह करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने पहले यह काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा था, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी काम शुरू न होने के कारण अब इसकी जिम्मेदारी सी एंड डीएस जल निगम को दी गई है।
ये भी पढ़े-
Ayodhya Blast: मकान में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
भवन निर्माण में चार करोड़ 48 लाख रुपये इंडोर गेम भवन (बैडमिंटन कोर्ट सहित) पर और एक करोड़ 62 लाख रुपये जिमखाना भवन पर खर्च किए जाएंगे। इसके पूरा होने से यहां प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
ये भी पढ़े-
UP News: NCC छात्रा की सेना में फर्जी नौकरी; सच्चाई सामने आई तो उड़े होश…





