
Ayodhya Blast: मकान में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
Ayodhya House Blast: अयोध्या के एक गांव में एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद एक मकान ढह जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। CM योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
Ayodhya House Blast: अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र पूराकलंदर में एक मकान विस्फोट के बाद ढह गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। अयोध्या के एक गांव में एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद एक मकान ढह जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए।। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट इतना बड़ा था कि मकान ही ढह गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “अयोध्या में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को मोक्ष, शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2025
ये भी पढ़े-
UP News: NCC छात्रा की सेना में नौकरी… गांव में भव्य स्वागत, सच्चाई सामने आई तो उड़े होश
क्या था पूरा घटनाक्रम ?
बता दें कि यह हादसा अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार देर शाम हुआ। धमाका इतना जोरदार था मकान ढह गया। हादसे के बाद अयोध्या पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अभी भी घटनास्थल पर हैं और जांच एवं राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि गांव के बाहर स्थित एक मकान की छत गिर गई है। तेज विस्फोट हुआ था।
ये भी पढ़े-
Dewa Mela का DM की पत्नी ने किया उद्घाटन, 2 हजार पुलिसकर्मी… ड्रोन से निगरानी
सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, कुछ घायल हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास जारी है. डीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.
ये भी पढ़े-
Mayawati ने की CM योगी की तारीफ, अखिलेश यादव पर किया सीधा हमला





