IND vs WI: विराट कोहली के बराबर पहुंचे Shubman Gill, विश्व क्रिकेट हैरत में…

Shubman Gill Create History: भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक कैलेंडर ईयर में पांच टेस्ट शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने शनिवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में शतक लगाया।

Shubman Gill Create History: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने (Shubman Gill) 177 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल की इस पारी के दम पर भारत ने पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 518 रन पर घोषित की। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन (175) यशस्वी जायसवाल ने बनाए।

विराट कोहली के बराबर पहुंचे

बतौर कप्तान गिल का ये पांचवां टेस्ट शतक है और इसी के साथ उन्होंने कोहली की बराबरी कर ली है। गिल से पहले कोहली इकलौते भारतीय कप्तान थे जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में पांच शतक जमाए थे। कोहली ने ये काम एक बार नहीं बल्कि दो बार किया है। 2017 और 2018 में कोहली ने पांच-पांच शतक जमाए। गिल ने 2025 में ये काम किया है। गिल ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज में ही चार शतक ठोक दिए थे। इसमें से एक दोहरा शतक था।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी की घोषित

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे दिन चायकाल तक पहली पारी में एक विकेट पर 26 रन बनाए हैं और वह अभी 492 रन पीछे चल रही है। दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद रहते हुए 129 रन टीम के खाते में जोड़े।

ये भी पढ़े-

वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट निकाला।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने की होगी।

 

 

Back to top button