
करवा चौथ पर हुयी अजीब घटना, पूजा के बाद 12 दुल्हनें फरार…
Aligarh News: अलीगढ़ में करवा चौथ की रात में 12 घरों की नई नवेली दुल्हनें फरार हो गई हैं. इस घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। सभी दुल्हनों ने करवा चौथ के लिए व्रत रखा और रफ्फू चक्कर हो गई।
Aligarh News: अलीगढ़ के एक गांव में शादी के बाद नई नवेली दुल्हनें पहले प्यार और अपनापन जताती रहीं, फिर करवाचौथ की रात पूरे परिवार को नशीला खाना खिलाकर लाखों की नकदी और जेवर लेकर गायब हो गईं। बारह घरों की खुशियां एक साथ उजड़ गईं। जिनके जरिए शादियां हुईं थीं उनका भी फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। मगर गौर करने की बात यह है कि इन दुल्हनों ने पतियों के लिए व्रत रखा, चांद निकलने पर व्रत तोड़ा और पति की आरती उतारी थी। इसके बाद इन बहुओं ने पूरे परिवार को नशीला खाना खिलाया और जेवर-पैसे लेकर फरार हो गई।
कहां का है मामला?
यह घटना अलीगढ़ के सासनी थाना क्षेत्र की है. फरार हुई दुल्हनों में से चार के परिवार ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस और परिवार ने इन दुल्हनों को फोन भी लगाया मगर सबके फोन स्विच ऑफ है. बताया जा रहा है कि ये सभी लुटेरी दुल्हनें हैं.इन दुल्हनों को बिहार और झारखंड से लाया गया था. इनकी शादियां उन घरों में की गई थी जहां लड़कियों की कमी होती थी या किसी कारण उनके बेटों की शादी नहीं हो पाती थी. शादी करवाने के लिए दलालों की गैंग होती है, जो लड़के के परिवार से 80 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक पैसे वसूलते हैं।
12 परिवारों के साथ 30 लाख की ठगी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन 12 लुटेरी दुल्हनों ने मिलकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है. इसमें सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन शामिल हैं. कुछ घरों से दहेज में मिली रकम भी साफ हो गई. एक पीड़ित ने बताया, शादी को बस 10 दिन हुए थे, करवाचौथ पर उसने बड़े प्यार से पूजा की. हम सब भावुक हो गए. सोचा था नसीब खुल गए, पर सुबह देखा तो सब कुछ लुट गया.
ये भी पढ़े-
Meerut: बच्चियों से रेप करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, घोषित था 25 हजार का इनाम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक रैकेट है जो काफी समय से चल रहा है. अलीगढ पुलिस का कहना है कि ये गिरोह पहले हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है. मगर इस बार की ठगी सबसे बड़ी मानी जा रही है.
ये भी पढ़े-
Agra News: करवाचौथ में हैरान कर देना वाला मामला, एक पति के साथ दो पत्नियाँ…





