
IND vs WI: टीम इंडिया की जीत मुश्किल में, दूसरे सेशन में बदल सकता है खेल…
IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन बचाने के बेहद करीब है। सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन जॉन कैंपबेल और शाई होप की शानदार पारियों ने वेस्टइंडीज के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया है।
IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ रही हैं। चौथे दिन जीत-हार का फैसला हो सकता है। वेस्टइंडीज फॉलोऑन खेल रही है और तीसरे दिन खत्म होने तक उन्होंने कुछ हद तक वापसी की थी। वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 173 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने मैच में पहली पारी 518 रन पर 5 विकेट खोकर घोषित की थी।
पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम
चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के नाम रहा। जॉन कैंपबेल के शानदार शतकीय पारी से विंडीज टीम ने मैच में कुछ हद तक वापसी की। 78 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 252/3 रहा। ऐसे में एक तरफ से शाई होप (92) मिल रहे बड़े मौकों पर बाउंड्री लगा रहे हैं और अपने शतक से वह अब बस केवल 8 रन दूर हैं। ऐसे में होप की कोशिश होगी कि लंच ब्रेक के बाद वह जब बैटिंग करने आए तो वह 8 रन बनाकर अपना शतक पूरा करें। पहले सेशन में भारत की ओर से केवल रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
ये भी पढ़े-
Cricket: तंगी से निकलकर बनाई पहचान, भारतीय टीम के नए फिनिशर?
भारत अभी 95 रन से आगे है। अगर वेस्टइंडीज 95 रन के भीतर आउट नहीं होता है तो भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरना पड़ेगा। शाई होप 66 और जॉन कैंपबेल 87 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अलिक अथनाज 7 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर को उनका विकेट मिला। तेगनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज को उनका विकेट मिला। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 81.5 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट हो गई।
ये भी पढ़े-
IND vs WI: विराट कोहली के बराबर पहुंचे Shubman Gill, विश्व क्रिकेट हैरत में…





