
IPL से भी रिटायर होंगे Virat Kohli? आकाश चोपड़ा का खुलासा…
Virat Kohli RCB IPL 2026: विराट कोहली आरसीबी से भी रिटायर होने वाले हैं. ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. इसके पीछे की एक वजह भी बताई जा रही है.
Virat Kohli RCB IPL 2026: विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलेंगे या नहीं इसको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है. इसको लेकर अभी तक कोहली या आरसीबी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. वहीं इसको लेकर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है.कोहली आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही इस टीम का हिस्सा हैं.
RCB से कमर्शल कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया रीन्यू
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट कहती है कि कोहली ने आरसीबी के साथ कमर्शल कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू नहीं किया है. आईपीएल के 19वें सीजन के लिए प्लेयर रीटेंशन फाइनल करने में एक महीने के करीब का वक्त बचा है.कोहली ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. बीते साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को भी अलविदा कहा था. वहीं इस साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था.
आकाश चोपड़ा ने बताई वजह
जिसके बाद इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी कि कोहली अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं. इसको लेकर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि “कथित तौर पर उन्होंने एक व्यावसायिक अनुबंध से इनकार कर दिया है, लेकिन इसका क्या मतलब है? वह निश्चित रूप से आरसीबी के लिए खेलेंगे। अगर वह खेल रहे हैं, तो वह निश्चित रूप से उसी फ्रैंचाइजी के लिए खेलेंगे.”
आगे आकाश ने बताया कि उन्होंने अभी-अभी ट्रॉफी जीती है. फिर वह फ्रैंचाइजी क्यों छोड़ेंगे? वह कहीं नहीं जा रहे हैं. किस अनुबंध को अस्वीकार किया जा सकता है, यह अटकलों का विषय है. हो सकता है कि उनका दोहरा अनुबंध हो.”
ये भी पढ़े-
IND vs WI: टीम इंडिया की जीत मुश्किल में, दूसरे सेशन में बदल सकता है खेल…
बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था. विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो 2008 से 2025 तक एक ही टीम के लिए खेले हैं.
ये भी पढ़े-
Cricket: तंगी से निकलकर बनाई पहचान, भारतीय टीम के नए फिनिशर?





