ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा… शादी से एक महीने पहले युवक की ट्रेन की चपेट में मौत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे फाटक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक तुषार की मौत हो गई। तुषार की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप जाएगी।

हादसे का वीडियो वायरल
वीडियो में दिख रहा है कि तुषार बिना हेलमेट बाइक पर सवार होकर फाटक पार कर रहा था। तभी उसकी बाइक फाटक पर फिसल गई और रेलवे लाइन पर गिर गई। जैसे ही तुषार अपनी बाइक उठाने के लिए पीछे मुड़ा, उसी समय तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। हड़बड़ाहट में युवक रेल पटरी पर दौड़ा और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया।


यह भी पढ़ें…

एल्डिको सौभाग्यम के क्लब हाउस में खोल दी मेदांता क्लीनिक, निवासी कर रहे हैं विरोध

मौके पर ही हुई मौत
इस दर्दनाक हादसे में तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें…

करवा चौथ पर हुयी अजीब घटना, पूजा के बाद 12 दुल्हनें फरार…

शादी की खुशियों में मातम
तुषार की शादी अगले महीने की 22 तारीख को होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन इस हादसे ने परिवार में गहरा मातम फैला दिया।

रेलवे फाटक और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। यह घटना एक सावधानी की चेतावनी भी है कि सुरक्षा का पालन करना जीवन बचा सकता है।

यह भी पढ़ें…

Meerut: बच्चियों से रेप करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, घोषित था 25 हजार का इनाम

Back to top button