
Lucknow News: दिवाली पर खचाखच भरी ट्रेने…, टॉयलेट में बैठने को मजबूर लोग
Diwali 2025: दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर मंजर भयावह है।
Diwali 2025: दिवाली की छुट्टियों पर घर आने वालों की भीड़ अब सफर के हर पड़ाव पर दिखाई देने लगी है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की छुट्टियों के कारण अधिकतर लोगों ने शुक्रवार से ही अपने गंतव्य की राह पकड़ ली। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से शाम तक सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आई। टिकटों की अनुपलब्धता और सरकार के विशेष ट्रेनें चलाने के दावों की जमीनी हकीकत सामने आई है.
टॉयलेट में बैठने को मजबूर लोग
दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर मंजर भयावह है। लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत करीब 45 जिलों के लिए शुक्रवार से यात्रियों की रवानगी शुरू हुई। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण अधिकांश यात्रियों को जनरल कोचों में सफर करना पड़ा।
ये भी पढ़े-
UP News: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी नफीस ढेर, दर्ज थे 3 दर्जन से ज्यादा केस
त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने श्वान दल और बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफॉर्म, पार्सल दफ्तर और सरकुलेटिंग एरिया की जांच की। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान दीपावली के बाद तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़े-





