
Lucknow Crime: गोमती नगर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होटल बुलाकर पिलाया नशीला पेय…
Lucknow Crime News: लखनऊ में दस दिन में नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दरअसल, राजधानी लखनऊ में दस दिन में नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके गोमती नगर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर इंदिरा नगर के तौकीर ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद 12वीं की छात्रा दुष्कर्म किया। पीड़िता के घरवालों ने आरोपित को मौके से दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती
गोमती नगर में रहने वाली नाबालिग से छात्रा से इंदिरा नगर के तौकीर ने इंस्टाग्राम से दोस्ती की। इसके बाद नाबालिग को मिलने के लिए होटल में बुलाया। तौकीर के बुलाने पर नाबालिग छात्रा उससे मिलने डीएलएफ माई पैड पहुंची। जिसके बाद आरोपी ने धोखे से छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ बलात्कार किया।
विभूति खंड थाना में मुकदमा
नाबालिग के परिवारीजन को जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और मौके से आरोपी तौकीर को पकड़ा। नाबालिग के परिवार के सदस्यों की तहरीर पर विभूति खंड थाना में पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़े-
ग्रेटर नोएडा के डबल मर्डर मामले में परिजनों का धरना, आरोपी अभी भी फरार
बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार के सारे दावे फेल हो रहे है। प्रदेश भर में हर दिन कई-कई बेटियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे है। महिलाओं के साथ अपराध में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा हो रहे है।
ये भी पढ़े-
Ayodhya News: प्यार के लिए कातिल बनी कलयुगी माँ, मासूम बेटी का घोंटा गला





