
Ayodhya News: प्यार के लिए कातिल बनी कलयुगी माँ, मासूम बेटी का घोंटा गला
Ayodhya News: अयोध्या में दीवाली की खुशियों के बीच एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। ये किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के मां ने ही प्रेमी के संग मिलकर की।
Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 2 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध का मामला जुड़ा मिला है। यह घटना मवई थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव की है।पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्ची उनके प्यार के बीच में रोड़ा बन रही थी।
कलयुगी माँ ने मासूम बेटी का घोंटा गला
अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के रहने वाले देशराज की शादी पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। देशराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। इस बीच पूजा का अवैध संबंध गांव के ही सत्यनाम के साथ हो गए। इसी साल अगस्त महीने में पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन ये बच्ची ही उसके अवैध संबंधों के बीच बाधा बन गई। जिससे तंग आकर पूजा ने 19 अक्तूबर प्रेमी सत्यनाम के साथ मिलकर मासूम का गला घोंट दिया। फिर वारदात को छिपाने के लिए परिवार से झूठा बोला।
ये भी पढ़े-
छठ महापर्व पर बिहार जा रही बस कुशीनगर में पलटी, 22 यात्री घायल
19 अक्टूबर को जब पूजा का पति देशराज खेत में धान काटने गया था, उसे बच्ची की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वह तुरंत घर आया और बच्ची को लेकर मवई चौराहे पर एक डॉक्टर के पास गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी सत्यनाम को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ये भी पढ़े-
फर्जी IAS बनकर ठगे 80 करोड़ रुपये, लखनऊ में मास्टरमाइंड गिरफ्तार





