Noida में अवैध शराब तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी खजूरी खास, दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है।

टीम ने आरोपी के कब्जे से 60 पेटी (कुल 2880 पव्वे) अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

60 पेटी अवैध शराब जब्त
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों यमुना प्रसाद (पुलिस उपायुक्त) और सुमित शुक्ला (अपर पुलिस उपायुक्त) के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अभियुक्त को एक छोटे कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नम्बर DL1LAN7767) के साथ गिरफ्तार किया।

टीम ने 60 पेटी अवैध विदेशी शराब भी बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

तस्कर गिरफ्तार
पूछताछ में राजकुमार ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली से सस्ती शराब खरीदकर ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार अपने कंटेनर में भरता और नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इसके जरिए वह मुनाफा कमाता था।

अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 451/2025, धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत थाना फेज-1 नोएडा में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow: युवक की मौत से मचा बवाल… गुस्साई भीड़ ने थाने पर किया हमला

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

  • श्री अमित कुमार, श्री देवेन्द्र, श्री अक्षय प्रताप, श्री अरविंद कुमार, श्री अजीत कुमार (उ0नि0, थाना फेज-1 नोएडा)
  • श्री सचिन त्रिपाठी, श्री संजय कुमार (आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र 1 गौतमबुद्धनगर)
  • श्री विष्णु सिंह, श्री हरदीप चौधरी, श्री दिनेश कुमार (आबकारी सिपाही, क्षेत्र 1 गौतमबुद्धनगर)

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लिफ्ट के बहाने छात्रा से हैवानियत, किडनैप कर किया गैंगरेप…

पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाईयों से अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण मिलेगा और नागरिकों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण शराब उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

संभल में 46 वर्षों बाद पुनर्जीवित हुई 24 कोसी परिक्रमा… CM Yogi ने दी खोई हुई पहचान

Back to top button