
Lucknow News: लिफ्ट के बहाने छात्रा से हैवानियत, किडनैप कर किया गैंगरेप…
Lucknow Crime News: लखनऊ मंडियाव में 18 वर्षीय छात्रा के साथ कार में लिफ्ट दिए जाने के बहाने गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अंशुमान और जुनैद गिरफ्तार किया है।
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्रा के साथ 15 अक्टूबर की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. कार सवार दो युवकों और एक युवती ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाया, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया. फिर सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. एक आरोपी ने छात्रा को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद वह भाग निकला.
घर से नाराज होकर निकली थी युवती
जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर की रात छात्रा नाराज होकर घर से निकली थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक और एक युवती ने उसे लिफ्ट दी। थोड़ी दूर जाने के बाद युवती कार से उतर गई, जिसके बाद दोनों युवकों ने छात्रा को एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा के मुताबिक, तीनों आरोपी एक-दूसरे को अंशुमान, जुनैद और शिवांश के नाम से बुला रहे थे।
नशीली चाय पिलाकर किया बेहोश
आरोप है कि कार में आरोपियों ने छात्रा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद पीड़िता को एक फ्लैट में ले गए. वहां युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके आधे घंटे बाद, एक और युवक वहां पहुंचा और उसने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. सामूहिक दुष्कर्म के बाद, एक आरोपी ने छात्रा को चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद वह भाग निकला।
ये भी पढ़े-
Lucknow Crime: गोमती नगर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होटल बुलाकर पिलाया नशीला पेय…
22 अक्टूबर को दर्ज हुआ केस
छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। छात्रा के घर लौटने पर डर के कारण उसने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया.19 अक्टूबर को आरोपी जुनैद ने फोन और मैसेज से धमकियां दीं, जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. 22 अक्टूबर को परिवार मड़ियांव थाने पहुंचा और छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ.
ये भी पढ़े-
Lucknow News: अलीगंज में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड पर गिरा छज्जा
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को दो नामजद आरोपी अंशुमान और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अभी तीसरे आरोपी शिवांश की तलाश कर रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर की जा रही है.
ये भी पढ़े-
Ghaziabad: फ्लैट में आग लगने से मां बेटी झुलसीं, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती





