
बेटी SDM और पिता अय्याश…, बागपत के मोहल्ले में जमकर हंगामा
Baghpat News: बागपत में एक IAS अफसर के पिता को बुर्के वाली महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। दोनों को पड़ोसियों ने मौके पर पकड़ लिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अफसर के पिता को लोगों ने एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। घर के अंदर से आती आवाजों के बाद जब लोगों ने दरवाजा खुलवाया, तो नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। अफसर के पिता ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस व्यक्ति की बेटी पश्चिम बंगाल में एसडीएम के पद पर है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेटी IAS और पिता अय्याश
बताया जा रहा है कि महिला और अधेड़ व्यक्ति दोनों ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति आए दिन अपने मकान में अलग-अलग महिलाओं को लेकर आता रहता है, जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था. परेशान होकर लोगों ने अब महिलाओं के उस घर में आने-जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है और आज जब महिला और अधेड़ व्यक्ति मकान में मौजूद था तो विरोध हंगामा किया।
कई दुकानों और मकानों पर कब्जा करने का दावा
मोहल्ले वालों का कहना है कि आईएएस का पिता टेलर है। उसने कई दर्जन मुकदमे कर रखे हैं। लोगों की संपत्ति के फर्जी कागज बनाकर उनको कोर्ट नोटिस देकर परेशान करना और बदले में मोटी रकम की मांग करना उसका धंधा है। उसके इस काम में उसका एक अधिवक्ता साथी उसकी मदद करता है। अधिकारियों को भी वह आईएएस का पिता होने का परिचय देकर रौब दिखाता है।
ये भी पढ़े-
Lucknow: युवक की मौत से मचा बवाल… गुस्साई भीड़ ने थाने पर किया हमला
वीडियो में उस व्यक्ति को सिर झुकाए हाथ जोड़ते हुए माफी मांगते देखा जा सकता है, जबकि आसपास खड़े लोग उसे खरी-खोटी सुना रहे हैं. इलाके में अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है. इस व्यक्ति की बेटी पश्चिम बंगाल में एसडीएम के पद पर है. हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस के पास अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है.
ये भी पढ़े-
Lucknow News: लिफ्ट के बहाने छात्रा से हैवानियत, किडनैप कर किया गैंगरेप…





