
D Gukesh ने नाकामुरा को हराकर दिया करारा जवाब, टूर्नामेंट में पहले दिन बनाई बढ़त
D Gukesh vs Hikaru Nakamura: अमेरिका के मिसौरी स्थित सेंट लुईस में चल रहे ‘Clutch Chess: Champions Showdown’ टूर्नामेंट में भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पहले दिन ही बढ़त बना ली। इस रैपिड फॉर्मेट इवेंट में गुकेश के अलावा मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
गुकेश ने शुरुआत में कार्लसन के खिलाफ 0.5-1.5 से हार का सामना किया, लेकिन उसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए नाकामुरा को 1.5-0.5 से मात दी। इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने कारुआना को 2-0 से हराकर 6 में से 4 अंक जुटाए और पहले दिन के अंत तक शीर्ष पर पहुंच गए।
नाकामुरा पर गुकेश की यह जीत खास मानी जा रही है। कुछ सप्ताह पहले “Checkmate: USA vs India” एग्जीबिशन इवेंट में नाकामुरा ने गुकेश को हराने के बाद उनका ‘किंग पीस’ दर्शकों की ओर फेंक दिया था। उस समय यह कदम असम्मानजनक माना गया था। हालांकि, गुकेश ने तब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इस बार उन्होंने बिना किसी बयान के, अपने खेल से जवाब दिया और जीत के बाद शांत अंदाज में बोर्ड से उठे।
यह भी पढ़ें…
Meerabai Chanu ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
नाकामुरा ने बाद में सफाई दी थी कि उनका व्यवहार मनोरंजन के लिए था, अपमान के लिए नहीं। उन्होंने कहा था कि अगर अगली बार गुकेश उन्हें हराते हैं, तो वे बॉलीवुड गाना सुनने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें…
Sheetal Devi बनीं पैरावर्ल्ड आर्चरी चैंपियन, तुर्किये की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड
पहले दिन के मुकाबलों के बाद गुकेश 4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि कार्लसन, नाकामुरा और कारुआना उनसे पीछे हैं। टूर्नामेंट के अगले राउंड्स में अब रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…





