
Kanpur News: बीमा और अवैध संबंध के लिए खौफनाक साजिश, मां ने कराया बेटे का मर्डर
Kanpur News: कानपुर देहात में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। बीमा की रकम और अवैध रिश्ते की लालच में मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी।
Kanpur News: यूपी के कानपुर में एक ऐसी वारदात हुई है जिसे सुनने पर पहली बार तो विश्वास ही नहीं होगा। यहां एक मां ने 18 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी की खातिर अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। दो दिन पहले हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसने अपने प्रेमी की मदद से शव को हाईवे पर फिंकवाया था। मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में प्रेमी और उसके भाई को धर दबोचा तो उन्होंने जो कहानी बताई उसे सुन पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार किया।
हथौड़ी से कुचला सिर
योजना के तहत, ममता के बेटे को घर बुलाकर रास्ते में मयंक और ऋषि ने हथौड़ी से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. शव को हाईवे किनारे फेंका गया ताकि इसे सड़क दुर्घटना माना जाए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर फूटा हुआ, हड्डियां टूटी और गहरे जख्म पाए गए, जिसने साफ कर दिया कि यह हत्या है. पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन निकाली, तो पता चला कि मां और प्रेमी वारदात के वक्त एक ही जगह थे. मयंक ने खुलासा किया कि ममता ने बीमा की रकम के लिए हत्या करवाई थी.
ये भी पढ़े-
लखनऊ के लगभग 400 अस्पतालों में FIRE NOC नहीं; मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़…
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली सच्चाई
शुरुआत में पुलिस को मामला सड़क दुर्घटना का लगा, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सारा सच सामने आ गया. प्रदीप के सिर में गहरे घाव, टूटी हड्डियां और कई जख्म मिले. डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली, जिसमें चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस पूरी घटना के वक्त ममता और उसका प्रेमी एक ही स्थान पर मौजूद थे.
ये भी पढ़े-
लाला जुगल किशोर ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, लखनऊ मे करोड़ों की संपत्ति जब्त
बरौर पुलिस ने मुठभेड़ में ऋषि कटियार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी, तमंचा और कार बरामद कर ली गई है. मयंक उर्फ ईशू और मुख्य साजिशकर्ता ममता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़े-
.बहराइच में दर्दनाक नाव दुर्घटना, मुख्यमंत्री योगी ने बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश





