
UP News: शादी के सात फेरे बाद ही पिटा दूल्हा; टूटा अरमानों का बन्धन, जाने बवाल की वजह…
Mathura News: मथुरा में दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पर जेवर नहीं चढ़ाया। इसी के चलते रिश्ता 2 घंटे में ही टूट गया। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई भी की।
Mathura News: यूपी के मथुरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के सात फेरे लेने के दो घंटे बाद ही शादी टूट गई। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के लिए जेवर नहीं लेकर आया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ दिया। एक शादी जन्म जन्मांतर तो छोड़िए एक दिन भी नहीं टिकी। दो घंटे बाद ही विवाह का अटूट बंधन टूट गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पीट दिया सो अलग। पुलिस ने दो लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
सुहागरात से पहले दूल्हे के टूट गए सारे अरमान
वाकया होली गेट इलाके का है। होली गेट क्षेत्र के एक होटल में सूरत से बेटी की शादी करने आए दुल्हन पक्ष के लोग चार दिन से ठहरे हुए थे। रविवार को कानपुर के रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं। तभी दुल्हन के लिए लाई गई पोटली (डाला) खोला गया तो उसमें जेवर नहीं दिखे। कानपुर के मूल निवासी अंकित वर्मा की शादी एक ऑनलाइन मैट्रीमोनियल वेबसाइट यानी शादी का रिश्ता ढूंढने वाले प्लेटफॉर्म के जरिये तय हुई थी।
ये भी पढ़े- UP News: राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल, जौनपुर ने फिर मारी बाजी…
दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को कपड़े फाड़कर पीटा





