UP News: जौनपुर में खेत में पड़ा मिला शव, प्रेम प्रसंग में पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में एक 22 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार देर रात सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हुई।

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सुल्तानपुर गांव के बाहर धान के खेत में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी उस पर हमला हुआ। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।

जौनपुर में खेत में पड़ा मिला शव

मृतका की पहचान बृजभूषण गौतम की पुत्री रोशनी उर्फ रुचि गौतम के रूप में हुई है। उसके भाई विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि रोशनी घर के पीछे शौच के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो उसकी छोटी बहन स्वाति उसे ढूंढने निकली। स्वाति ने देखा कि पड़ोस के नरहरपुर गांव निवासी अमित सरोज, रोशनी का गला धारदार हथियार से रेत रहा था। स्वाति ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक अमित सरोज फरार हो चुका था और रोशनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े- UP News: मिर्जापुर के चुनार में भीषण हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते कई श्रद्धालु ट्रेन से कटे

पुलिस कर रही आरोपी प्रेमी की तलाश

विकास कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ बदलापुर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। आरोपी की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि युवती के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद मामले में और साक्ष्य मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े- लखनऊ में सांसों पर जहरीली हवा का हमला, लालबाग और गोमतीनगर सबसे प्रदूषित

 

Back to top button