
UP News: मिर्जापुर के चुनार में भीषण हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते कई श्रद्धालु ट्रेन से कटे
Mirzapur News: कार्तिक पूर्णिमा पर मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हुआ। 8 श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त ट्रैन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 8 महिला यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सभी पैसेंजर ट्रेन से चुनार पहुंचे थे। वहां से वाराणसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे। फ़िलहाल RPF के जवानों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। यात्रियों द्वारा फुट ओवर ब्रिज की जगह ट्रैक पार करने की कोशिश ने इस बड़े हादसे को जन्म दिया।
पैसेंजर ट्रेन से पहुंचे थे चुनार स्टेशन
ये सभी सोनभद्र की ओर से आने वाली गोमो-प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से बुधवार की सुबह सवा बजे के करीब चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे थे। वहां से वाराणसी की ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें प्लेटफार्म नंबर तीन पर जाना था। उन्होंने रेलवे ट्रैक से ही दूसरे प्लेटफार्म पर जाने की कोशिश की। इसी दौरान हावड़ा-कालका मेल ट्रेन आ गई। श्रद्धालु जब तक संभल कर किनारे हो पाते तब तक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके क्षत-विक्षत शव के टुकड़े पटरियों पर बिखर गए।
ये भी पढ़े- UP News: शादी के सात फेरे बाद ही पिटा दूल्हा; टूटा अरमानों का बन्धन, जाने बवाल की वजह…
सीएम योगी क्या बोले?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े- DSP ने अखिलेश के साथ खेला ‘भ्रष्टाचार का खेल’, बना डाली 100 करोड़ की सम्पति; हुए सस्पेंड…
सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ये भी पढ़े- लखनऊ में सांसों पर जहरीली हवा का हमला, लालबाग और गोमतीनगर सबसे प्रदूषित





