Lucknow News: सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मची सनसनी

Lucknow News: लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में शुक्रवार सुबह अजनहरकलां गांव के बाहर सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में पारा में युवक और निगोहां के बांक नाले में महिला की हत्या कर फेंके गए शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस बीच शुक्रवार को जानकीपुरम के अजनहरकला गांव में शुक्रवार को 30 वर्षीय महिला की हत्या कर शव चादर में लपेटकर फेंका गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस में शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन कर ली। उधर, वारदात से इलाके में सनसनी मच गई।

जानकीपुरम इलाके का मामला

जानकीपुरम इलाके के जनहरकलां गांव के बाहर सड़क किनारे महिला का शव पड़ा मिला है। उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जला दिया गया है। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े- Noida के पॉश इलाके में मिली महिला की न्यूड लाश; सिर गायब और हथेली कटी…

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि शहर के सभी थानों में महिला की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा पड़ोसी जनपदों में भी भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि महिला की हत्याकर शव फेंका गया है। दो टीमें घटनास्थल को जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। शिनाख्त के साथ ही जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

ये भी पढ़े- बस्ती में सपा नेता पर महिला के साथ बर्बरता का आरोप, किया कुल्हाड़ी-सरिया से हमला

 

Back to top button