बस्ती में सपा नेता पर महिला के साथ बर्बरता का आरोप, किया कुल्हाड़ी-सरिया से हमला

UP News: बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजिर्ग महिला ने सपा के नेता फूलचंद्र यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग महिला के मुताबिक सपा नेता ने उन्हें पहले बुरी तरह से पीटा।

UP News:बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने समाजवादी पार्टी के नेता और उनके भाइयों पर गंभीर अत्याचार के आरोप लगाए हैं। बुधवार को पीड़िता अपने बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 4 नवंबर की रात की है। जब वह अपने घर में सो रही थी, तभी पड़ोस के आठ लोग, जिनमें सपा नेता फूलचंद्र यादव भी शामिल थे, कथित तौर पर घर में घुस आए। आरोप है कि उसे जबरन घसीट कर गाय की घारी में ले जाया गया और बेरहमी से पीटा गया।

बर्बरता की हदें पार

रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला का आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद सपा नेता फूलचंद्र यादव और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया. महिला का सर कुल्हाड़ी के वार से फट गया और लाठी-डंडों से पीटकर उसे अधमरा कर दिया गया. इतना ही नहीं, सपा नेता ने महिला के सीने पर चढ़कर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने का भी प्रयास किया. घटना के वक्त घर में कोई अन्य मौजूद नहीं था.

ये भी पढ़े- UP Crime: लखनऊ में मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी, इंस्टा पर बने दोस्त ने की हैवानियत

48 घंटे तक नहीं हुई सुनवाई

खून से लथपथ पीड़ित महिला काफी देर तक दर्द से तड़पती रही. बेटे के घर पहुंचने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुलिस रिपोर्ट की सलाह दी. जब महिला थाने पहुंची तो रुधौली थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने न तो उनका मेडिकल कराया और न ही FIR दर्ज की, बल्कि फटकार कर वापस भेज दिया. लगभग 48 घंटे तक कोई कानूनी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी से संपर्क किया।

ये भी पढ़े- सीतामढ़ी में CM योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं

इसके बाद संजय चौधरी ने मामले को एसपी अभिनंदन तक पहुंचाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल एक्शन लिया. एसपी अभिनंदन ने थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे को जमकर फटकार लगाई और उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया. फिलहाल एसपी के निर्देश के बाद रुधौली पुलिस ने अब बुजुर्ग पीड़ित महिला की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- UP News: अमेठी में प्रेग्नेंट पत्नी की हुई मौत, खबर सुनते ही सदमे में पति ने तोड़ा दम

 

Back to top button