IND vs AUS: इंद्रदेव के प्रकोप के बावजूद सूर्या सेना ने जीत ली टी20 सीरीज

IND vs AUS 5th T20I Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया 5वां टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका। इसके साथ ही भारत ने टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया।

IND vs AUS  5th T20I Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया। मैच रुकने तक भारतीय टीम 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिया था। इसके बाद खराब मौसम की वजह से मुकाबले को रोक दिया गया, फिर मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम की है।

2-1 से टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

5 मैचों की सीरीज का पहला मैच भी बारिश में धुल गया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले को अपने नाम किया। इसके बाद वापसी करते हुए भारतीय टीम ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीता। अब 5वां मैच भी बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इस तरह 5 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को अपने घर में दो से ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज में नहीं हरा पाई है।

ये भी पढ़े- IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने T20I में मचाया तहलका, SKY का महारिकॉर्ड ध्वस्त

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी टी20आई सीरीज में जीत दर्ज की साथ ही साथ भारत ने साल 2008 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाया है। यही नहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली और इसमें भारत को शानदार जीत मिली।

ये भी पढ़े- जय शाह ने Pratika Rawal को दिया शानदार गिफ्ट, बदल दिया ICC का नियम!

 

Back to top button