
हापुड़ में पुलिस मुठभेड़… 50 हजार का इनामी बदमाश हसीन ढेर, दर्जनों मामलों में था वांटेड
Hapur Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में संभल का कुख्यात 50 हजार का इनामी बदमाश हसीन मारा गया। हसीन पर 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
संदिग्ध गोकशी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
हापुड़ के एसपी के.जी. सिंह के अनुसार, रविवार रात लगभग 12:30 बजे थाना कपूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गोकश एक गाय को इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को वहां एक स्विफ्ट कार दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के रुकने के संकेत देने पर कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस टीम की जान खतरे में पड़ गई।
जवाबी फायरिंग में हसीन की मौत
आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत सीएससी धौलाना ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रामा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हसीन पुत्र इकरार (उम्र 30 वर्ष), निवासी मनहोटा, जनपद संभल के रूप में हुई।
25 से अधिक मुकदमों में वांटेड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हसीन पर गोकशी, लूट, चोरी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर अपराधों के 25 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह थाना कपूरपुर क्षेत्र का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश था।
यह भी पढ़ें…
Lucknow STF की बड़ी कार्रवाई… 1 करोड़ की नकली ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़
पुलिस का बयान
एसपी के.जी. सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया था। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश हसीन घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से अवैध हथियार और कार बरामद की गई है।”
यह भी पढ़ें…
Ballia में मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी घायल, हथियार बरामद
सघन जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की है। फिलहाल अन्य साथियों की तलाश जारी है और पुलिस यह जांच कर रही है कि हसीन किन गिरोहों से जुड़ा हुआ था और हाल में वह कहां-कहां सक्रिय था।
यह मुठभेड़ हापुड़ पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि मृतक हसीन लंबे समय से पुलिस की वांटेड सूची में शीर्ष पर था।
यह भी पढ़ें…





