मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केवड़िया यात्रा और विकास एवं राष्ट्रीय एकता पर जोर

CM Yogi Gujarat Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुजरात के केवड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचेंगे, जहां वे भारत की अखंडता को आकार देने वाले लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल को 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,
“आज केवड़िया की पवित्र धरती पर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पहुंचकर भारत की अखंडता को आकार देने वाले लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल जी को 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।”


उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केवड़िया, केवल एक स्मारक नहीं बल्कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत प्रेरणा है। यह स्थल राष्ट्रभक्ति, विकास और एकता का प्रतीक है, जहां देशवासियों के लिए प्रेरणा का संचार होता है।

पंडित मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने अपने एक्स पोस्ट में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा,

“मां भारती के परम उपासक, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की वाणी में वेद की गंभीरता और कर्म में राष्ट्रसेवा की तपस्या थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने भारत और भारतीयता के आदर्शों को प्रखर किया एवं युवाओं में संस्कारयुक्त शिक्षा के बीज बोए।”

यह भी पढ़ें…

यूपी में अब प्रॉपर्टी रेट का मूल्यांकन हुआ आसान; यूनिफाइड रेट लिस्ट फॉर्मेट लागू

बाराबंकी में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
इसके पहले मंगलवार को सीएम योगी ने बाराबंकी जिले में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत 1,734 करोड़ रुपए लागत की 254 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक शब्द नहीं, बल्कि यह सभी भारतीयों की आन, बान और शान है। यह न केवल वर्तमान पीढ़ी का बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने वाली नींव है।

यह भी पढ़ें…

GBC-5: बुंदेलखंड और पूर्वांचल में निवेश सुस्त, पश्चिमी यूपी में निवेशकों ने दिखाई रुचि

विकास एवं राष्ट्रीय एकता को महत्व
सीएम योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, विकास और शिक्षा को एक नई दिशा देने वाली है। केवड़िया का दौरा, सरदार पटेल और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि, और बाराबंकी में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण यह दर्शाता है कि यूपी सरकार विकास और राष्ट्रीय एकता दोनों को समान महत्व दे रही है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश और पूरे देश के नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनती है।

यह भी पढ़ें…

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ठप… नए सर्वर अपग्रेड के बाद बुधवार से शुरू होगा काम

Back to top button