Flipkart ट्रक से चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 20 लाख का माल बरामद

Noida Crime News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फ्लिपकार्ट के ट्रक से माल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना संजय खान भी शामिल है, जो पिछले 15 सालों से चोरी की वारदातों में सक्रिय था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के नाम संजय खान, जितेंद्र सिंह और लोकेश बताए गए हैं। इन्हें बुधवार को सेक्टर-14 स्थित नाले के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि इन आरोपियों ने 9 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट के ट्रक से बड़ी मात्रा में माल चोरी किया था। चोरी किया गया सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसमें जूते-चप्पल, शैंपू, परफ्यूम, रजाई, टूथपेस्ट, कपड़े, बैग, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, खिलौने, घड़ियां और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह चोरी का माल अलग-अलग जगहों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। आरोपी अपने साथ अवैध चाकू रखते थे ताकि चोरी के दौरान पकड़े जाने पर लोगों को डराया जा सके।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: गोमतीनगर फ्लाईओवर पर हादसा, एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराईं

गैंग के अन्य तीन सदस्य — अनूप, राहुल गुप्ता और यश गुप्ता — को पुलिस पहले ही 2 नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना फेस-1 पुलिस के अनुसार, सरगना संजय खान का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ एटा जिले में चोरी, हत्या, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें…

SIR फेज-2 पर अखिलेश यादव का बयान… ‘पीडीए प्रहरी’ करेंगे चुनाव आयोग की निगरानी

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह एक संगठित नेटवर्क के तहत काम करता था और चोरी का माल बेचने के लिए करीब एक दर्जन लोगों की टीम बनाई गई थी।

नोएडा जोन की थाना फेस-1 पुलिस टीम ने इस पूरे गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है और अब शेष फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: पराली जलाने से हुआ जोरदार धमाका, इलाके में दहशत

Back to top button