
Lucknow News: गोमतीनगर फ्लाईओवर पर हादसा, एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराईं
Lucknow News: लखनऊ-गोमतीनगर फ्लाई ओवर पर सड़क हादसा हो गया है। आगे गाड़ी के ब्रेक लगने से कई गाड़ियां टकरा गई जिस से फ्लाईओवर पर जाम लगा।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर फ्लाईओवर पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा जाने से जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक सबसे आगे की गाड़ी के ब्रेक लगने के बाद स्पीड में आ रही कई गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। इस घटना से फ्लाईओवर पर जाम लग गया। गाड़ियां इतनी जोर से टकराईं कि टक्कर होते ही गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़े- लखनऊ में ट्रेन मैनेजरों का धरना… वेतन, सुरक्षा और पेंशन बहाली सहित सात सूत्री रखीं मांगें
गोमतीनगर से पॉलीटेक्निक वाले पुल पर हादसा
गोमतीनगर से पॉलीटेक्निक जाने वाले पुल पर हादसा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। गोमती नगर पालिटेक्निक फ्लाईओवर पर शाम पांच बजे जब लोग लोहिया पार्क चौराहे की लाल बत्ती पार कर स्पीड में पालिटेक्निक चौराहे की ओर बढ़ रहे थे। उसी समय सबसे आगे चल रही कार के चालक को अचानक अवरोध आ जाने पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। आगे वाले कार चालक के ब्रेक लगाते ही उसके पीछे स्पीड में आ रही कारें एक के पीछे एक टकराती चली गईं।
ये भी पढ़े- Lucknow News: पराली जलाने से हुआ जोरदार धमाका, इलाके में दहशत
जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। कई गाड़ियां टक्कर में तिरछी हो गईं जिससे फ्लाईओवर पर यातायात अवरुद्ध हो गया और कुछ ही देर में फन माल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ये भी पढ़े- लखनऊ में GST चोरी का बड़ा स्कैम; फर्जी फर्म बनाकर हड़पा 3 करोड़ का टैक्स…





