
Lucknow News: पराली जलाने से हुआ जोरदार धमाका, इलाके में दहशत
Lucknow News: लखनऊ में एक पटाखा गोदाम में हुए ज़ोरदार विस्फोट हुआ है। धमाके की आवाज़ दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
Lucknow Explosion News: यूपी की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। लाइसेंसी पटाखों के निर्माण के लिए गोदाम का इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि पराली जलाने के कारण चिंगारी गोदाम तक पहुंची और फिर भयंकर आग लग गयी। पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद जोरदार धमाके भी हुए।
फैक्ट्री के पास जलाई जा रही थी पराली
बताया जाता है कि नगराम के अब्बास नगर रोड पर खेत के बीच शादियों और त्योहार में इस्तेमाल होने वाले पटाखा बनाने का गोदाम और फैक्ट्री है। फैक्ट्री के पास ही पराली जलाई जा रही थी। पराली से उड़ी आग पटाखों तक पहुंच गई। पटाखों के ढेर मे आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ। कई पटाखे दूर दराज खेतों मे जाकर गिरे तो वहां भी आग लग गई। खेतो में रखी पराली और धान की फसल में लगी आग दूर तक फैलने लगी। तेज धमाकों की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
ये भी पढ़े- लखनऊ में ट्रेन मैनेजरों का धरना… वेतन, सुरक्षा और पेंशन बहाली सहित सात सूत्री रखीं मांगें
पुलिस के मुताबिक नगराम थाना क्षेत्र के नगराम छतौनी रोड पर खेतों के बीच वैध लाइसेंस धारक इशरत अली की पटाखा फैक्ट्री है। जिसमें बुधवार सुबह खेतों में पराली जलाने के बाद अचानक एक चिंगारी गोदाम में पहुंच गयी और फिर तेज धमाकों के साथ आग लग गई।
ये भी पढ़े- लखनऊ में GST चोरी का बड़ा स्कैम; फर्जी फर्म बनाकर हड़पा 3 करोड़ का टैक्स…
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में यह सामने आया है कि फैक्ट्री के पास खेत में पराली जलाई गई थी। उससे चिंगारी से ही पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई।
ये भी पढ़े- Kanpur News: कानपुर के 100 साल पुरानी मार्केट में लगी आग, कई दुकानें धू-धू कर जलीं





