
कुशीनगर के गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले 22 युवक-युवती
Kushinagar news: कुशीनगर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर 22 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।
Kushinagar news:उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक गेस्ट हाउस पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया। उस वक्त गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में कई जोड़े थे। पुलिस आने की सूचना पर उनके बीच हड़कंप मच गया। कमरों से निकलकर वे भागने लगे। पुलिस ने कुल 11 जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा। इसके बा उन्हें अपने साथ थाने ले गई। गेस्ट हाउस पर यह सारी कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। पुलिस के मुताबिक अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी
यह कार्रवाई कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा हिरन्नापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित गेस्ट हाउस में हुई। छापेमारी लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को कसया थाने ले जाया गया है।कसया थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के नाम-पते नोट किए जा रहे हैं और उनसे पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़े- UP News: नोएडा में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, सिर कटी लाश का हुआ खुलासा
अनजान नंबर से आए फोन से मिली सूचना
कुशीनगर में दर्जनों शिक्षण संस्थान है। हजारों के संख्या में छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। यहां के बिगड़ते माहौल को देखकर अभिभावकों की भी चिंता बढ़ी हुई है। इस कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लग पाना पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौती है। दोपहर लगभग 12 बजे एसडीएम डा.संतराज सिंह बघेल के मोबाइल पर अनजान नंबर से आए फोन में सूचना दी गई कि बुद्धस्थली के नजदीक फोरलेन किनारे स्थित एनके गेस्ट हाउस में कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हाल में जाते देखा गया है।
ये भी पढ़े- UP News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, लखीमपुर खीरी में हादसा
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छापेमारी एसडीएम डा.संतराज सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की धरती है। अब यहां से कचरा साफ कर दिया जाएगागौरतलब है कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के कारण होटल और गेस्ट हाउस का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है।





